स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन, सामान्य सर्दी-बुखार में लैब टेस्ट नहीं, मरीज तीन श्रेणियों में बांटे
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बढ़ते मामलों की आशंका के बीच विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक हर सर्दी-बुखार वाले मरीज का लैब टेस्ट कराना जरूरी नहीं होगा। डॉक्टर मरीज के लक्षणों के आधार पर इलाज करेंगे और सिर्फ गंभीर मामलों…
ऐतिहासिक भोजशाला मामले में फिर गरमाया विवाद, धार बंद के बीच हिंदू-मुस्लिम पक्ष आमने-सामने, शहर में सुरक्षा सख्त
भोपाल/धार। मध्य प्रदेश के धार में ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर विवाद एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। भोजशाला मामले को लेकर आज धार बंद का आह्वान किया गया, जिसका शहर में व्यापक असर देखने को मिला। बंद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। वहीं हिंदू और मुस्लिम…
कंपाउंडर से बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक का सफर, लाल सिंह आर्य बोले- कभी पार्षद बनने का सपना भी नहीं देखा था
ग्वालियर। कभी कंपाउंडर की नौकरी करने वाले लाल सिंह आर्य आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन चुके हैं। ग्वालियर पहुंचे लाल सिंह आर्य ने अपनी राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी वार्ड का पार्षद बनने तक का सपना नहीं देखा था, लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें इतना बड़ा दायित्व देकर…
श्रावण के अंतिम सोमवार इंदौर में किन्नर समाज की भव्य शिवमय शोभायात्रा, महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी हुईं शामिल, विंटेज कार-बग्गियां और राधा-कृष्ण की झांकी बनी आकर्षण
इंदौर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर इंदौर में भक्ति, आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। नंदलालपुरा स्थित प्राचीन मठ से किन्नर समाज ने हर साल की परंपरा के अनुसार भव्य शिवमय शोभायात्रा निकाली। सजे-धजे किन्नर समाज के लोगों ने बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए पूरे माहौल को भक्तिमय बना…
युवाओं में बढ़ती गाली-गलौज पर बजरंग दल का नया अभियान
भोपाल। देश में युवाओं के आंदोलनों से लेकर सोशल मीडिया तक बढ़ती गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा अब सियासी बहस का मुद्दा बन गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर झारखंड में हुए आंदोलनों तक, कई ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें युवा विरोध प्रदर्शन के दौरान भाषा की मर्यादा लांघते नजर आए। अब इसी मुद्दे को…
महाकाल की सवारी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश! श्रद्धालुओं को बांटे गए 11 हजार पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का लिया संकल्प
उज्जैन। सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा महाकाल की चतुर्थ सवारी में भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिला। महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को अलग-अलग किस्म के करीब 11 हजार पौधों का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और उज्जैन के सौंदर्यीकरण की थीम पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य…
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती के इंटरव्यू रिजल्ट पर रोक, सरकार से मांगा पूरा जवाब
इंदौर। मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा अंतरिम आदेश दिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने भर्ती के इंटरव्यू रिजल्ट जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाने के मापदंड और पूरी चयन प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार…
900 की लिपस्टिक, 3400 किस और 5500 का चालान! ग्वालियर की ‘Kissing Car’ ने बटोरे लाखों व्यूज, फिर पुलिस ने सिखाया सबक
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन ग्वालियर में एक युवक को अपनी कार पर 3400 किस के निशान बनाकर रील तैयार करना इतना भारी पड़ गया कि लाखों व्यूज के साथ उसे 5500 रुपये का चालान भी भरना पड़ा। कार पर 3400 किस, देखते रह गए लोग ग्वालियर की…
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सरकार सख्त! CM डॉ. मोहन ने मांगी लापरवाही की रिपोर्ट, जनप्रतिनिधियों को दिए बड़े निर्देश
भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट के आदिवासी इलाकों में बच्चों की मौत के मामले को लेकर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं को अहम निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि,…
मंत्री विजयवर्गीय ने मंच पर गाया ‘हमें तुमसे प्यार कितना’! अनुराधा पौडवाल के कहने पर सुर छेड़े तो गूंज उठीं तालियां
बड़वानी। खेतिया में मां कानबाई उत्सव के मौके पर आयोजित संगीत संध्या में उस वक्त माहौल और भी खास हो गया, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच संभाल लिया। पद्मश्री गायिका अनुराधा पौडवाल के अनुरोध पर मंत्री विजयवर्गीय ने मशहूर गीत ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ गाया और उनकी आवाज सुनकर दर्शकों ने जमकर तालियां…
